सुपर 100 कार्यक्रम के अन्तगर्त बैच 2022-24 के लिये विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन Start | Haryana Super 100 Exam Registeration 2022

सुपर 100 कार्यक्रम के अन्तगर्त बैच 2022-24 के लिये विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु पुनः लिंक ओपन करने बारे।


उपरोक्त विषय के सन्दर्भ में आपको अवगत करवाया जाता है कि सुपर 100 बैच 2022-24 के लिये विद्यार्थियों का online रजिस्ट्रेशन का लिंक दिनांक 15 मई, 2022 से आरम्भ किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी लिंक 31 मई, 2022 रात्रि 11:59 बजे तक खुला रहेगा। इस सन्दर्भ में आप निम्नानुसार कार्यवाही कर विभाग की शैक्षणिक शाखा को सूचित करें :


1. अपने जिले में DSS तथा DMS को सुपर 100 का नोडल अधिकारी नियुक्त करें एवं उनका

मोबाइल नं० या दूरभाष सम्पर्क तथा पंजीकरण लिंक सभी आवेदकों व उनके अभिभावकों को पलब्ध करवाएं।


 2. जो विद्यार्थी सत्र 2020-21 में नौवीं कक्षा में किसी भी विद्यालय (सरकारी/निजी) से 60%अंकों से उर्तीण हो कर हरियाणा के राजकीय विद्यालयों से 10वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं, ऐसे विद्यार्थी ही बैच 2022-24 के लिए पात्र होंगे तथा इन्हीं का ऑनलाइन लिंक पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाए। इस हेतु विद्यार्थी की आयु NEET-2024 के लिए निर्धारित नियमों अनुसार होनी चाहिए. इसका विशेष ध्यान रखा जाए। 

3. Super 100 के लिए final selection उन्हीं विद्यार्थियों का किया जायेगा जो राजकीय

विद्यालयों से दसवीं में उतीर्ण होकर 11वीं में हरियाणा के राजकीय विद्यालय में विज्ञान संकाय में दाखिला लिया हो। 


4. आपके क्षेत्राधिकार के विद्यालयों से क्रमांक 2 पर उल्लेखित पात्रता रखने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों तक पहुँच बनाना सम्पर्क करना, कार्यक्रम की पूरी जानकारी देना, परामर्श देना, पंजीकरण करवाना तथा सभी पंजीकरण करने वाले विद्यार्थियों की जिलावार सूची विभाग के साथ साझा करना आपकी जिम्मेवारी है। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए आपकी टीम

जिम्मेवार होगी।

 

5. सुपर 100 कार्यक्रम में पंजीकरण हेतु विभाग की वेबसाइट पर गूगल लिंक

https://www.haryanasuper100.com/

उपलब्ध है।


6. सभी विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के समय Bonafide Certificate (प्रति संलग्न) भरकर तथा अपने

विद्यालय के मुखिया से Attest करवा कर रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ upload करेंगे। 


7. सुपर 100 कार्यक्रम बैच 2022-24 के लिये विद्यार्थियों के चयन हेतु दिशानिर्देश समय-समय

पर आपके साथ साझा कर दिये जाएंगे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.